अधिवक्ताओं की समस्याएं निपटाना होगी प्राथमिकता :जिला जज
हरदोई, अमृत विचार। नवागत जिला जज राजकुमार सिंह ने कहां न्याय रूपी रथ सुगमता से चलता रहे। इसके लिए अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । बार और बेंच दोनों के बीच सामंजस्य होने पर ही न्याय रूपी रथ को सुचारू रूप से गतिमान रखना संभव हो सकता है। जिला जज मंगलवार की दोपहर बाद …
हरदोई, अमृत विचार। नवागत जिला जज राजकुमार सिंह ने कहां न्याय रूपी रथ सुगमता से चलता रहे। इसके लिए अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । बार और बेंच दोनों के बीच सामंजस्य होने पर ही न्याय रूपी रथ को सुचारू रूप से गतिमान रखना संभव हो सकता है।
जिला जज मंगलवार की दोपहर बाद अधिवक्ता संघ सभागार में आए तो उनका बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण करके उन्हें सम्मान से नवाजा ।सम्मान से गदगद हुए जिला जज ने कहा कि अधिवक्ताओं की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। विशेषकर युवा अधिवक्ता को अदालती कामकाज में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। वह तैयारी के साथ ही अपने पक्ष को अदालत के समक्ष रखें ।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र सिंह परमार ने आए मेहमानों का आभार जताया महामंत्री अजीत प्रताप सिंह ने संचालन किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण करके उनकी शान में कसीदे पढ़े। प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह गौर अरविंद कुमार सिंह अशोक कुमार द्विवेदी पूर्व महामंत्री रामदेव शुक्ल राम प्रताप सिंह पल्लू अजय कुमार द्विवेदी शिव मोहन शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ताओं ने जिला जज के अलावा वरिष्ठ अपर जिला जज रिजवान उल हक एमजी मदार सत्यदेव गुप्ता अच्छेलाल सरोज सिविल जज लाल बहादुर गोंड एसी जे एम कुलदीप सिंह सुनील सिंह अबुल कैश के अलावा अन्य न्यायाधीशों को सम्मान से नवाजा।
यह भी पढ़ें –अयोध्या: छठा दीपोत्सव तोड़ेगा अपना ही रिकॉर्ड, नगर निगम ने तैयारियों को लेकर की बैठक
