बाराबंकी: दुकान से पैसे लेकर भाग रहे युवक को पकड़ कर ग्रामीणों ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। किराना की दुकान से पैसा लेकर भाग रहे युवक को मोहल्ला वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। और बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया। उसके बाद युवक की पिटाई कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया और कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। …

हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। किराना की दुकान से पैसा लेकर भाग रहे युवक को मोहल्ला वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। और बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया। उसके बाद युवक की पिटाई कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया और कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है।

हैदरगढ़ नगर पंचायत के मोहल्ला ब्रह्मनन वार्ड निवासी जयनारायण माली मंगलवार दोपहर को अपने घर स्थित किराने की दुकान पर बैठा हुआ था उसी बीच एक युवक आया और 25 रूपये की चाय की पत्ती लिया। बदले में युवक ने दुकानदार को पांच सौ रूपये की एक नोट दिया। जिस पर दुकानदार ने उसे लेकर पड़ोसी एक लोग को बुलाकर दिखाया कि देखो यह नोट नकली तो नहीं है जब उस व्यक्ति ने कहा कि नोट असली है। तो पीड़ित जयनारायण ने नोट को ले कर गल्ले में रखके युवक को 475 रूपये वापस कर दिया। इसी दौरान युवक ने बुजुर्ग दुकानदार से खुले गल्ले से पांच सौ की नोट लेकर भाग गया।

पीड़ित दुकानदार की आवाज मोहल्ले वाले मौके पर आ गए और भाग रहे युवक का पीछा कर लिया कुछ दूर भागने पर खान बिल्डिंग के पीछे पकड़ लिया। वहां से युवक को लाकर जय नारायण माली के घर के निकट लगे बिजली के पोल में उसे रस्सी से जकड़ कर बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें –अधिवक्ताओं की समस्याएं निपटाना होगी प्राथमिकता :जिला जज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव