प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सात आईएएस के तबादला
अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और भी बेहतर बनाने के मकसद योगी सरकार में लगातार तबादले जारी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को 07 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आप भी जानिए कौन कहां गया…. बता दें कि अपनी बारी का इंतजार कर रहीं …
अमृत विचार, लखनऊ। प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और भी बेहतर बनाने के मकसद योगी सरकार में लगातार तबादले जारी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को 07 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के साथ उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। आप भी जानिए कौन कहां गया….
बता दें कि अपनी बारी का इंतजार कर रहीं महिला आईएएस अमृता सोनी को मुख्य स्टाफ अफसर मुख्य सचिव उप्र पर नियुक्त किया गया है। वहीं प्रांजल यादव को सचिव, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन से जुडी महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी शासन स्तर से सौंपी गई है। डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को विशेष सचिव, सिचाई एंव जल संसाधन विभाग उप्र बनाया गया है। गुर्राला श्रीनिवासुलु को विशेष सचिव राजस्व विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रतीक्षारत कृतिका शर्मा को अपर आयुक्त, उद्योग कानपुर नगर बनाया गया है। आनंद कुमार सिंह को विशेष सचिव अल्पसंख्यक विभाग जबकि शर्मा प्रशांत के कार्यों में बदलकर विशेष सचिव मत्स्य विभाग बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:- योगी सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले, देखें लिस्ट
