Video: ‘हिमंत बिस्वा सरमा नए-नए मुल्ला हैं’, असम CM के पाकिस्तान वाले बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोकराझार। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज (बुधवार) से शुरू हो रही है। इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत का बंटवारा 1947 में हो गया था। अगर भारत जोड़ो यात्रा करनी है तो राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, …

कोकराझार। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज (बुधवार) से शुरू हो रही है। इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत का बंटवारा 1947 में हो गया था। अगर भारत जोड़ो यात्रा करनी है तो राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए, भारत में यात्रा करने से क्या होगा। भारत तो जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के इस बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा आजकल जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं पहले कांग्रेस में थे अब BJP में गए हैं तो नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं। BJP कहती है कि सारे मुसलमान को पाकिस्तान भेज दो और पाकिस्तान को अखंड भारत में मिला लो तो भेजने का क्या मतलब है?

ये भी पढ़ें : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज से आगाज, श्रीपेरूम्बुदूर में राहुल ने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

संबंधित समाचार