बहराइच: गणेश पूजा समिति के सदस्य की दबंगों ने जमकर की पिटाई, महिला को भी मारा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के काजी कटरा मोहल्ला में स्थापित गणेश पूजा समिति के सदस्य को मंगलवार देर रात को दबंगों ने जमकर पिटाई की। बचाने दौड़ी महिला को भी मारापीटा। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र …

बहराइच। जिले के काजी कटरा मोहल्ला में स्थापित गणेश पूजा समिति के सदस्य को मंगलवार देर रात को दबंगों ने जमकर पिटाई की। बचाने दौड़ी महिला को भी मारापीटा। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजी कटरा गायत्री नगर में गणेश पूजा समिति के सदस्य आशीष कुमार साहू पुत्र माता प्रसाद साहू हैं। अशोक का दो दिन पूर्व संदीप गुप्ता और किशन गुप्ता से विवाद हुआ था। सभी देख लेने की धमकी दी थी। मंगलवार रात को गायत्री मंदिर में भंडारा चल रहा था।

तभी दोनों अन्य साथियों के साथ आए। आशीष की जमकर पिटाई की। बचाव करने आई महिला को भी पीटा। आसपास के अन्य लोग एकत्रित हुए। जिस पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद घायल का मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर शिवम ने मेडिकल किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें-लखनऊ : दबंगों ने किसान परिवार पर किया हमला, एक की मौत कई घायल

संबंधित समाचार