बहराइच: आबादी के खेत में पहुंच गया बाघ, लोगों ने कैद की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में स्थित गन्ने के खेत में एक बाघ मंगलवार शाम को आ गया। बाघ गन्ने के खेत से सड़क पर आने लगा। तभी राहगीर आ गए। जिससे बाघ अंदर चला गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कैमरे लगवाए हैं। बाघ पर नजर रखी जा रही है। कतर्नियाघाट वन्यजीव …

बहराइच। ककरहा रेंज के गंगापुर गांव में स्थित गन्ने के खेत में एक बाघ मंगलवार शाम को आ गया। बाघ गन्ने के खेत से सड़क पर आने लगा। तभी राहगीर आ गए। जिससे बाघ अंदर चला गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कैमरे लगवाए हैं। बाघ पर नजर रखी जा रही है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंर्तगत गंगापुर गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में मंगलवार को बाघ पहुंच गया। बाघ खेत से सड़क मार्ग की ओर से आने लगा। तभी कुछ राहगीर उधर से निकल पड़े। बाघ वापस खेत में चला गया।

राहगीरों ने बाघ की फोटो खींच ली। मामले से वन विभाग को अवगत कराया। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि जहां पर वन्यजीव निकला था। वहां पर कैमरे लगा दिए हैं। वन कर्मी निरंतर नजर रख रहे हैं। बाघ को जंगल भेजने की कवायद चल रही है।

यह भी पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: गन्ने में खाद डालने गए किसान पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार