अयोध्या: पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी रमानाथ मेहरोत्रा
अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद की ओर से कचहरी के सेनानी भवन में अमर सेनानी रमानाथ मेहरोत्रा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लोकतंत्र सेनानी व पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय ने कहा कि आजादी के दीवाने इन शहीदों व सेनानियों के बलिदान एवं त्याग को देश …
अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद की ओर से कचहरी के सेनानी भवन में अमर सेनानी रमानाथ मेहरोत्रा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लोकतंत्र सेनानी व पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय ने कहा कि आजादी के दीवाने इन शहीदों व सेनानियों के बलिदान एवं त्याग को देश कभी भुला नहीं सकता।
रमानाथ बाबू ने फैजाबाद के स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक नई दिशा दी थी। श्री पांडेय ने मनोज मेहरोत्रा द्वारा संकलित फैजाबाद के सेनानियों की गौरव गाथा की पुस्तक छ्पवाने का आश्वासन दिया है। लोकतंत्र सेनानी सत्य प्रकाश राजपाल ने कहा कि हम सबको बचपन से ही बाबू रमानाथ जी का सानिध्य मिला और उन्होने सदैव हम लोगों का उत्साह वर्धन ही किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि बाबू जी के बताये मार्ग पर चलकर हम सेनानियों और उनके परिजनों के हित में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को लोकतंत्र सेनानी परिषद के सत्येन्द्र नाथ श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता राजेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कनौजिया, रामदास वर्मा, दान बहादुर सिंह, छेदी सिंह एवं शहीद स्मारक समिति के ओम प्रकाश नाहर ने भी सम्बोधित किया।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सेनानी वंशज शिव मोहन अग्रहरि, राम मोहन अग्रहरि, अखिल गुप्ता, कर्मजीत सिंह, इन्द्रजीत गोशाई, अभिषेक मेहरोत्रा, राकेश वैद एडवोकेट, अचल बिहारी गुप्ता,प्रशांत गुप्ता, द्वारिकाधीश सिंह,जीतेन्द्र सिंह, बीडी त्रिपाठी, शरद पाठक आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-पुण्यतिथि : आज भी यादों में बसते हैं कल्याण सिंह, जानिये किस दिन को मानते थे वो यादगार
