अयोध्या: अब बिजली उपभोक्ताओं की भी होगी केवाईसी, इन्हें मिली डाटा जुटाने की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की कुंडली तैयार करने का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है। केवाईसी के माध्यम से विभाग हर उपभोक्ता की पूरी जानकारी जुटाएगा। केवाईसी के जरिये उपभोक्ताओं की सभी डिटेल को ऐप में अपडेट किया जाएगा। डाटा एकत्र किए जाने को लाइनमैन व मीटर रीडरों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके …

अयोध्या। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की कुंडली तैयार करने का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है। केवाईसी के माध्यम से विभाग हर उपभोक्ता की पूरी जानकारी जुटाएगा। केवाईसी के जरिये उपभोक्ताओं की सभी डिटेल को ऐप में अपडेट किया जाएगा। डाटा एकत्र किए जाने को लाइनमैन व मीटर रीडरों को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके लिए एक एप बनाने की तैयारी की जा रही है। एप में न सिर्फ उपभोक्ता की जानकारी होगी बल्कि उनके क्षेत्र, संबंधित फीडर, उपकेंद्र व ट्रांसफार्मर से जुड़ी सूचना भी होंगी। जिससे सीधे ग्राहकों से ही संपर्क किया जा सके। ऐप के माध्यम से विभाग बकाया बिल के भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को मैसेज भेजे जाने की तैयारी कर रहा है।

रिमाइंडर संग मिलेगी कटौती की सूचना
बिजली बिल न जमा होने पर ऐप के माध्यम से बार-बार रिमाइंडर दिया जाएगा। किसी इलाके में बिजली काटी जाएगी तो पूर्व में ही लोगों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बिल आदि भी सीधे मोबाइल पर भेजा जा सकेगा। जिससे विभाग के कैश काउंटर के चक्कर न काटने पड़े।

एकाउंट से लिंक होगा व्हाट्सऐप नंबर व ईमेल आईडी
उपभोक्ताओं के व्हाटसअप नंबर सहित ई-मेल आईडी को एकत्र कराने के बाद उसे सम्बंधित उपभोक्ता के एकाउंट से सीधे लिंक कर दिया जायेगा। जिससे उपभोक्ताओं का यदि समय पर बिल नहीं निकल पाता तो मैसेज से बिल प्रेषित करने के साथ ही जमा करने की अंतिम तिथि बताई जाएगी।

मीटर रीडर व लाइनमैन को डाटा जुटाने की जिम्मेदारी थी गई है। अगले दो माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी…प्रदीप कुमार वर्मा, अधिशासी अभियन्ता, विघुत वितरण खंड प्रथम अयोध्या।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिले के 1.2 लाख किसानों ने अब भी नहीं कराई ई-केवाईसी, आज आखिरी मौका

संबंधित समाचार