लखनऊ: चारबाग बस डिपो का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चारबाग बस डिपो में तैनात कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सहायक यातायात निरीक्षक पद के तैनात आरएन गुप्ता आलमबाग बस टर्मिनल पर लगातार ड्यूटी कर रहे थे। इसके पहले इनकी ड्यूटी श्रमिकों को बसों से भेजने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चारबाग बस डिपो में तैनात कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सहायक यातायात निरीक्षक पद के तैनात आरएन गुप्ता आलमबाग बस टर्मिनल पर लगातार ड्यूटी कर रहे थे। इसके पहले इनकी ड्यूटी श्रमिकों को बसों से भेजने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन और शकुंतला मिश्रा विवि में लगाई गई थी।

रोडवेज कर्मियों ने बताया कि गुरुवार की शाम आलमबाग बस टर्मिनल से ड्यूटी करके आरएन गुप्ता अपने घर गए। वहीं शुक्रवार को इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो बस अड्डे पर तैनात अन्य कर्मचारी सहम गए। आनन-फानन में इसकी सूचना चारबाग डिपो के एआरएम अमरनाथ सहाय को दी गई।

एआरएम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी बीच में दो दिन की छुट्टी लेकर गया था। जहां उसने आरएमएल पौथालॉजी में जांच कराया। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस मामले में सीएमओ को पत्र भेजकर अन्य कर्मियों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आलमबाग बस टर्मिनल को सेनेटाइज कराने के लिए प्रबंध को अवगत कराया है।

संबंधित समाचार