लखनऊ : नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने दिया धरना,13 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हैं संघर्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में आज स्थानीय निकाय यानी की नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत,जलकल,जलसंस्थान के कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरने के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आर्कषित करने की कोशिश की …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में आज स्थानीय निकाय यानी की नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत,जलकल,जलसंस्थान के कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरने के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आर्कषित करने की कोशिश की है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने पदोन्नति,पुरानी पेंशन बहाली,रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ती समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया है। पूरे प्रदेश पर अलग अलग जगहों पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

राजधानी के नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान कई संगठनों के कर्मचारियों ने अपना न सिर्फ समर्थन दिया,बल्कि धरना प्रदर्शन में भी शामिल हुये।

इस दौरान नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के महामंत्री सैयद कैसर रजा ने कहा कि कर्मचारी आज पूरे प्रदेश में संघर्षरत है। हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,आज तो हम सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं,आज कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार नहीं किया है,हम लंबे समय से राज्य कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते की मांग कर रहे हैं,लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गयी,तो आने वाले समय में हम बड़ा आन्दोलन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि कई बार अधिकारियों से बात हुई लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई,जिसके चलते कर्मचारी परेशान है,यही वजह है कि आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है।

यह भी पढ़ें –भारत जोड़ो यात्रा, भारतीय राजनीति में यह एक टर्निंग पॉइंट है: राजेश ठाकुर

संबंधित समाचार