बरेली: तेजी से बढ़ रहा हेपेटाइटिस का खतरा, करें बचाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दो दिवसीय हेपेटाइटिस इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन प्रोजेक्ट प्रकाश आईएलबीएस अस्पताल नई दिल्ली की वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक आकांक्षा बंसल के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग के विद्यार्थी को हेपेटाइटिस रोग तथा उसके टीकाकरण के बारे में जानकारी देना है। …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग में दो दिवसीय हेपेटाइटिस इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन प्रोजेक्ट प्रकाश आईएलबीएस अस्पताल नई दिल्ली की वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक आकांक्षा बंसल के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग के विद्यार्थी को हेपेटाइटिस रोग तथा उसके टीकाकरण के बारे में जानकारी देना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तसलीम खान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और प्रियंका ए मसीह प्रधानाचार्य रोहिलखंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में आईएलबीएस अस्पताल की टीम का अभिवादन किया एवं सभी नर्सिंग के छात्र -छात्राओं को प्रोत्साहित किया। छात्र समाज में हेपेटाइटिस एवं उसके बचाव के बारे में जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम के आरंभ में आकांक्षा बंसल ने प्रकाश प्रोजेक्ट के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने वायरल हेपिटाइटिस एवं उसके प्रकारों के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बताया। कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों को हेपेटाइटिस तथा बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन के बारे में सोनिया देवी और अमित पांडेय द्वारा बताया गया। इस कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और प्रश्नों के उत्तर दिए । कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रियंका ए. मसीह, अनीता पी और सोनिया देवी रही।

ये भी पढ़ें- बरेली: बढ़ती उम्र के साथ ढली डॉन बब्लू श्रीवास्तव की आंखों की रोशनी

 

 

संबंधित समाचार