नशीली दवाओं के सौदागार लखनऊ से गिरफ्तार, करोड़ों की मिली प्रतिबंधित दवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। नशीली व प्रतिबंधित दवाएं लेने वाले इण्डियन व विदेशी कस्टमर का डाटा डार्कवेब से हासिल कर बिटक्वॉइन के माध्यम से खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का स्पेशल टॉस्क फोर्स ने भण्डाफोड़ किया है। एसटीएफ ने आलमबाग के चंदरनगर इलाके से गैंग के सरगना समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस …

अमृत विचार, लखनऊ। नशीली व प्रतिबंधित दवाएं लेने वाले इण्डियन व विदेशी कस्टमर का डाटा डार्कवेब से हासिल कर बिटक्वॉइन के माध्यम से खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का स्पेशल टॉस्क फोर्स ने भण्डाफोड़ किया है। एसटीएफ ने आलमबाग के चंदरनगर इलाके से गैंग के सरगना समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 720 कैप्सूल, 1 लैपटॉप, राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय बैंकों के 30 डेबिट-क्रेडिट कार्ड, 17 मोबाइल, पांच आधार कार्ड, बीएमडब्ल्यू, इंडेवर समेत तीन लग्जरी कार, एक बाइक व रुपये समेत अन्य सामान बरामद किया है।

एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में शाहबाज खान निवासी औरंगाबाद खालसा बिजनौर रोड, आरिज एजाज निवासी गोसार्इंगंज हालपता आर्चेट अपार्टमेंट हैदरगंज चौराहा बाजारखाला, उसका भाई शारिब एजाज, गौतम लामा निवासी आलमबाग, जावेद खान निवासी मोह मदनगर बिजनौर व सऊदी अली निवासी मोहनगंज अमेठी हालपता भदेवां ऐशबाग हैं। एफएसडीए के सहायक आयुक्त औषधि बृजेश कुमार ने बताया कि मौके से एफएसडीए की टीम ने नारकोटिक्स ड्रग्स कैप्सूल के तीन नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

एडीजी ने बताया कि लगातार लखनऊ व आसपास के जिलों में चोरी छिपे प्रतिबंधित नशीली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पोर्टल के माध्यम से खरीद-फ्रो त कर ठगी और नशे का धंधा चलने की सूचना मिल रही थी। जिसपर टीम को लगाया गया। पड़ताल में सामने आया कि आलमबाग में एक गैंग कॉल सेंटर चलाते हुए नशीली दवाओं की ऑनलाइन खरीद व बिक्री कर रहा है। सूचना पर टीम ने बुधवार को एसटीएफ व एफएसडीए की संयुक्त टीम ने चंदरनगर स्थित किराए के कमरे में रूके सरगना शहबाज व उसके गैंग के पांच अन्य आरोपितों को दबोचा।

आरोपित शहबाज ने बताया कि उनका एक इंटरनेशनल गैंग है। उक्त गैंग बिजनेस के लिए कस्टमर का डाटा डार्क वेब के हासिल कर व्हाट्सएप पर उन लोगों से स पर्क करता है। फिर डिमांड के हिसाब से दवाई मंगवाकर कस्टमर के पते पर भेजता है और दवा की कीमत बिटक्वॉइन या पे-पाल के माध्यम से लेते हैं। एसटीएफ ने सभी आरोपितों के खिलाफ आलमबाग कोतवाली में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट व एनडीपीएस एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पश्चिम यूपी में नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा