हरदोई: गल्ला व्यापारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मामला किया दर्ज
हरदोई, अमृत विचार। गल्ला व्यापारी के फांसी लगा कर आत्महत्या करने के मामले में ज़िला पंचायत सदस्य विमल मिश्रा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गल्ला व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें कि कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार …
हरदोई, अमृत विचार। गल्ला व्यापारी के फांसी लगा कर आत्महत्या करने के मामले में ज़िला पंचायत सदस्य विमल मिश्रा समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने गल्ला व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते चलें कि कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार निवासी गल्ला व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बब्लू पुत्र त्रियुगी नारायण गुप्ता ने सोमवार की रात नवीन गल्ला मंडी में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी।
मंगलवार की सुबह उसके शव के पास से बरामद हुए सुसाइड नोट में ज़िला पंचायत सदस्य विमल मिश्रा निवासी सुभाष नगर,कैलाश दीक्षित निवासी सिनेमा चौराहा, शाहाबाद निवासी छोटे,आवास विकास कालोनी के गुड्डू भूसा मंडी निवासी मुकेश हलवाई पर उधार दिए रुपए वापस न करने और दूसरों का कर्ज़ा हो जाने से परेशान रहते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी थी।
बुधवार को गल्ला व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बब्लू की पत्नी सरिता की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने ज़िला पंचायत सदस्य समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें –बरेली: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उठाया बहेड़ी थाने का मुद्दा, कही ये बात…
