हरदोई: जीजा-साले से हुई लाखों की लूट, बाइक और मोबाइल भी छीना
हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद-पाली रोड पर परेली गांव के पास बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे जीजा-साले से बदमाशों ने एक लाख 29 हज़ार रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाश बाइक व मोबाइल भी लूट ले गए। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह और सीओ …
हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद-पाली रोड पर परेली गांव के पास बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे जीजा-साले से बदमाशों ने एक लाख 29 हज़ार रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाश बाइक व मोबाइल भी लूट ले गए। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह और सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर सारे मामले की गहराई से पड़ताल की।
मिली जानकारी के अनुसार पाली थाने के सलौनी गांव के निवासी सद्दाम ने बताया कि उसने खेत में ट्यूबवेल लगाया है। जिसमें बिजली कनेक्शन कराने के लिए एक लाख 29 हज़ार रुपए सवायजपुर पावर हाउस में जमा करने थे। 69 हज़ार रुपए उसके पास पहले से ही थे। 60 हज़ार ऊ वह अपने साले इमरान के साथ दोपहर को गांव के बीसी केंद्र पर गया था। वहां से पैसे निकाल कर बैग में रखकर दोनों बाइक से सवायजपुर जाने के लिए निकले।
सद्दाम के मुताबिक परेली गांव से कुछ दूर चलने पर दो अज्ञात लोगों ने उसे हाथ देकर रोक लिया। जैसे ही उसने बाइक रोकी, उसी बीच 4-5 लोग और पहुंच गए। जिसमें से एक ने चाकू दिखाते हुए बाइक से नीचे उतरने को कहा,तभी दूसरे ने रुमाल उसके मुंह पर लगा कर बेहोश कर दिया और रुपए से भरा बैग बाइक व मोबाइल लूट कर भाग निकले। वारदात का पता होते ही इलाके में दहशत फैल गई। एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह व सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर वारदात से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें –बरेली: बिजली चोरी मामले में अस्पताल प्रबंधन के दर्ज हुए बयान, टीम अधीक्षण अभियंता को सौंपेगी रिपोर्ट
