बरेली: जिले में स्वाइन फ्लू की दस्तक, दो मरीजों में पुष्टि, मची खलबली
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं है और अब जिले में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। शहर के रहने वाले दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य अफसरों में खलबली मच गई है। दोनों मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। आईडीएसपी सेल लगातार मरीजों से संपर्क कर …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप अभी थमा नहीं है और अब जिले में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। शहर के रहने वाले दो मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य अफसरों में खलबली मच गई है। दोनों मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। आईडीएसपी सेल लगातार मरीजों से संपर्क कर रही है। परतापुर जीवन सहाय कुर्मांचल नगर निवासी बुजुर्ग को 31 अगस्त को बुखार आया था। शहर के निजी डॉक्टर से दवा लेने के बाद वह नहाए तो उल्टी हुई। बीपी और शुगर लो हो गई। 2 सितंबर को निजी डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। मरीज को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रात्रि में 11 बजे भर्ती कराया गया।
देर रात वेंटिलेटर हटा दिया गया। लक्षण होने पर मरीज का एच वन एन वन सैंपल लिया गया। जिसमें वह पॉजिटिव मिले। वहीं शहर के सिविल लाइंस निवासी युवक को दिल में दर्द होने पर परिजनों ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनके दो स्टंट पड़े। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनको बुखार और खांसी के लक्षण प्रतीत हुए। अस्पताल के चिकित्सकों से दोबारा संपर्क करने पर डॉक्टरों ने एचवनएनवन की जांच की। 23 अगस्त को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए। आईडीएसपी पोर्टल पर मरीजों को डिटेल अपलोड होने के तुरंत आईडीएसपी सेल सक्रिय हो गई है। मरीजों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया गया। सेल प्रभारी के अनुसार दोनों मरीजों के संपर्क में कुल आठ लोग आए हैं। किसी में भी लक्षण नहीं है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार
सिरदर्द
ठंड लगना
डायरिया
खांसी
छींकें आना
गले में खराश
थकान
दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों ही मरीजों की हालत स्थिर है। दोनों को इलाज चल रहा है। लगातार मरीजों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।- डा. मीसम अब्बास, एपिडिमियोलॉजिस्ट, आईडीएसपी
ये भी पढ़ें- बरेली: विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ में खतरा बन रहे पेड़ कटेंगे
