लखनऊ: आरडीएसओ में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “जैव विविधता” है। आरडीएसओ के महानिदेशक वीरेंद्र कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए न्यू कान्फ्रेंस हाल में एक संगोष्ठी की। जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित संगोष्ठी में …

लखनऊ, अमृत विचार। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम “जैव विविधता” है। आरडीएसओ के महानिदेशक वीरेंद्र कुमार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए न्यू कान्फ्रेंस हाल में एक संगोष्ठी की। जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित संगोष्ठी में आरडीएसओ के चार अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण भी दी।

इसमें प्रथम वक्ता के रूप में प्रवीण खुराना, कार्य निदेशक कार्य ने जैव विविधता विषय पर अपने संबोधन में कहा कि आरडीएसओ ने इस दिशा में पहल करते हुए एक औषधि पार्क की स्थापना, छायादार वृक्षों को लगाया जाना तथा आरडीएसओ के विभिन्न कार्यालयों के अंदर एयर प्युरिफाइंग पौधे रखे हैं। जैव विविधता की महत्ता पर विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को मानव कल्याण के लिए पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए प्रकृति के इको-सिस्टम में अत्यधिक बदलाव नहीं करना चाहिए।

संबंधित समाचार