बरेली में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के सात और नए केस पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव केस आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के अनुसार पॉजिटिव आए सभी प्रवासी हैं। इसमें से एक पुराने शहर के चक महमूद इलाके का 21 वर्षीय युवक भी शामिल …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के सात और नए केस पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव केस आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के अनुसार पॉजिटिव आए सभी प्रवासी हैं। इसमें से एक पुराने शहर के चक महमूद इलाके का 21 वर्षीय युवक भी शामिल है। जो बीते दिनों मुंबई से आया था।

संक्रमित लोगों में तीन लोग फरीदपुर के मोहल्ला कसावान के हैं। एक बिथरी का, एक सीबीगंज का और एक फतेहगंज का युवक शामिल है। यह सभी लोग प्रवासी हैं, जोकि महाराष्ट्र, मुंबई, राजस्थान जैसे राज्यों से आए थे। इन सभी का सैम्पल एक और दो मार्च को लिया गया था। सैम्पल लेने के बाद सभी को 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में क्वारंटाइन किया गया था। शुक्रवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इन सात केसों के पॉजिटिव आते ही अब जिले में कोरोना के कुल केस 64, कुल डिस्चार्ज कुल 32, कुल एक्टिव केस 30 और कुल मौतें 2 हो चुकी हैं।

संबंधित समाचार