मुरादाबाद : परमिशन न मिलने पर पुलिस ने रोकी कांग्रेस की पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। इससे पहले पुलिस ने महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा को आवास मंडी चौक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। इससे पहले पुलिस ने महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा को आवास मंडी चौक पर नज़र बन्द कर लिया।

इस सूचना पर अंबेडकर पार्क में पूर्व शहर अध्यक्ष असद मौलाई के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क से महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालने की तैयारी की। जिस पर सिविल लाइंस पुलिस ने पद यात्रा को रोक दिया। कहा कि प्रशासन ने पद यात्रा निकालने की परमीशन नही दी है। जिस पर पूर्व शहर अध्यक्ष असद मौलाई ने विरोध प्रकट किया और नारेबाजी की।

इसके बाद सभी महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के निवास स्थान पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी सागर जैन ने धारा 144 का नोटिस अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा को दिया और उन्हें रिहा किया। अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य देश में सांप्रदायिकता और धर्मनिरपेक्षता को जीवित रखने और देश की संस्कृति और सद्भाव से आम जनता को जोड़ने के लिए निकाली जा रही थी। देश की वर्तमान परिस्थितियां चिंताजनक है।

इस मौके आनन्द मोहन गुप्ता, अनुराग शर्मा, मोहम्मद शमी, अफ़सर खान, मोहम्मद शादान, गुड्डे भाई, आदिल खान, नावेद मंसूरी, पार्षद कमर सलीम, शमशेर खान, अतीक अहमद, कबीर अहमद, पार्षद शकील अंडा, अनमोल गुप्ता, गौतम श्रौतिय, अनिल गुर्जर, अफ़सर अंसारी, भारतीय परवेज इस्लाम, विजय मिश्रा, श्याम बाबू वाल्मीकि और जुनेद सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रैली निकालकर नेत्रदान के प्रति किया जागरूक

संबंधित समाचार