गौतमबुद्ध नगर: महिला थिएटर कलाकार ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा की एक सोसाइटी में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में आई महिला थिएटर कलाकार के साथ बीमा कंपनी में काम करने वाले मैनेजर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसको लेकर युवती ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में …

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा की एक सोसाइटी में अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में आई महिला थिएटर कलाकार के साथ बीमा कंपनी में काम करने वाले मैनेजर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसको लेकर युवती ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह दिल्ली के पहाड़गंज की रहने वाली है। युवती का एक थिएटर ग्रुप है। उनके थिएटर ग्रुप में कई लोग जुड़े हैं। तीन सितंबर की रात को सेक्टर-75 में रहने वाले विनय के फ्लैट में जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में थिएटर ग्रुप से जुड़े सभी लोग आए हुए थे। पार्टी में खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा था।

युवती ने बताया कि खाना खाने के बाद उसे पार्टी में नशा हो गया। इसके बाद वह एक कमरे में सोने के लिए चली गई। युवती का आरोप है कि पार्टी में शामिल एक युवक, जो पूर्व में उनके थिएटर से जुड़ा था, वह कमरे में घुस गया। यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित युवती का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें –गौतमबुद्ध नगर: महिला थिएटर कलाकार ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

संबंधित समाचार