बरेली: नगर निगम ने हटाया अवैध गुरुवार बाजार, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। लंबे समय से गुरुवार को कुतुबखाना से बड़ा बाजार तक अवैध बाजार लगाया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर आज नगर निगम ने बाजार को हटवा दिया। नगर निगम की टीम आज कुतुबखाना पहुंच गई। नगर निगम की टीम ने जैसे ही अभियान शुरू किया। देखते ही देखते कुतुबखाना रोड़ पर अफरा-तफरी …

बरेली,अमृत विचार। लंबे समय से गुरुवार को कुतुबखाना से बड़ा बाजार तक अवैध बाजार लगाया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर आज नगर निगम ने बाजार को हटवा दिया। नगर निगम की टीम आज कुतुबखाना पहुंच गई। नगर निगम की टीम ने जैसे ही अभियान शुरू किया।

देखते ही देखते कुतुबखाना रोड़ पर अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार सामान उठाकर भागने लगे। बता दें कि हर सप्ताह गुरुवार को बाजार बंद होने पर दुकानों के बाहर सड़क पर ही सामान लगातर बैठ जाते है । जिसकी बजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार बाजार को हटाने के लिए अभियान चलाया गया लेकिन समय पर पुलिस की मदद न मिलने के कारण अभियान नहीं चलाया जा सका।

इसी तरह का बाजार सिकलापुर मार्केट, रोड़वेज पर भी लगता है। जहाँ पुराने लाइट के उपकरण सहित कपड़े आदि भी बेचे जाते हैं।कई बार लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की। आज नगर निगम की टीम उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जाते ही हरकत में आ गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़े स्टूडेंट्स

संबंधित समाचार