बरेली: दवा लेने गई महिला को बनाया बंधक, पांच दिन तक किया गैंगरेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह कुछ दिन पहले दवा लेने के लिए सिरौली आई हुई थी। गांव के ही तीन युवक उसे जबरदस्ती अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठा कर अनजान जगह पर ले गए और बारी-बारी से तीनों आरोपियों …

बरेली, अमृत विचार। थाना सिरौली क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह कुछ दिन पहले दवा लेने के लिए सिरौली आई हुई थी। गांव के ही तीन युवक उसे जबरदस्ती अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठा कर अनजान जगह पर ले गए और बारी-बारी से तीनों आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता को बंधक बनाकर 5 दिन तक उसी जगह पर रखा।

तभी वहां पर एक बदायूं के युवक ने भी उसके साथ बलात्कार किया। चारों आरोपी मिलकर पीड़िता के साथ कई दिन तक बलात्कार करते रहे और पुलिस के डर से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। आरोप है कि उसके पहने हुए कीमती गहने भी चारों आरोपियों ने उतार लिए। किसी तरह वह उनके चंकुल से बचकर घर आई और अपने पति को सारी घटना के बारे में बताया।

पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिरौली में शिकायत की, लेकिन कार्यवाही न होने पर वह अपने पति के साथ एसएसपी ऑफिस गई और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा, प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़े स्टूडेंट्स

संबंधित समाचार