बहराइच: जरवल चेयरमैन के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल नगर पंचायत के चेयरमैन पति जिला बदर हैं। इसके बाद भी वह जिले में मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने चेयरमैन पति को लखनऊ मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि जरवल नगर पंचायत की चेयरमैन तस्लीम बानो हैं। चेयरमैन के …
जरवल रोड/ बहराइच, अमृत विचार। जरवल नगर पंचायत के चेयरमैन पति जिला बदर हैं। इसके बाद भी वह जिले में मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने चेयरमैन पति को लखनऊ मार्ग से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि जरवल नगर पंचायत की चेयरमैन तस्लीम बानो हैं। चेयरमैन के पति इतंजार अहमद उर्फ मिथुन निवासी अहमद शाह नगर के विरुद्ध जिला प्रशासन ने गुंडा नियंत्रण की कार्यवाई की है। इसके तहत वह छह माह तक जिले से बाहर रहेंगे। इसके बाद भी वह नियम तोड़कर जिले में रह रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा, विजय कुमार और संदीप कुमार सरोज की टीम लखनऊ मार्ग पर चेयरमैन पति के विरुद्ध नजर रख रही थी। गुंडा एक्ट के अपराधी इंतजार अहमद उर्फ मिथुन ग्राम तपेसिपाह के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें –मथुरा: आगरा के निकले मथुरा में चेन लूटने वाले अपराधी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेला
