बरेली जिले में हैं सबसे ज्यादा गुंडे और गैंगस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, संजय शर्मा। सरकार की मंशा गौकशी को बंद कराने की थी। इसके लिए समय समय पर पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कठोर कदम उठाने के लिए भी कहा। इसके बाद भी पांच महीनों में रेंज में गौकशी करने वालों के खिलाफ 116 मुकदमे दर्ज किए। इन मुकदमों में 403 अिभयुक्त हैं। इनमें से 372 …

बरेली, संजय शर्मा। सरकार की मंशा गौकशी को बंद कराने की थी। इसके लिए समय समय पर पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कठोर कदम उठाने के लिए भी कहा। इसके बाद भी पांच महीनों में रेंज में गौकशी करने वालों के खिलाफ 116 मुकदमे दर्ज किए। इन मुकदमों में 403 अिभयुक्त हैं। इनमें से 372 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीनों जिलों की पुलिस ने गौकशी करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की, वहीं बरेली पुलिस की तैयार लिस्ट को डीएम की अनुमित न मिलने से जिले में एक भी गौकशी करने वाले पर रासुका नहीं लग सकी।

रेंज में 1 जनवरी से 30 मई तक बरेली में 58, बदायूं में 18, पीलीभीत में 26, शाहजहांपुर में 14 गौकशी गौकशी के मामले दर्ज किए गए। सबसे अिधक मुकदमे बरेली में दर्ज हुए। जिले में दर्ज मुकदमों में गौकशी करने वाले 216 लोगों के नाम सामने आए। इसमें से पुिलस ने 198 लोगों को गिरफ्तार किया और चार लोग पुिलस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर गए। बाकी लोग फरार चल रहे है।

बरेली पुलिस ने इन आरोपियों में 112 लोगों पर गैंगस्टर और 167 लोगों पर गुंडा एक्ट की कारर्वाई की। वहीं जिला पुलिस ने 15 गौकशी करने वाले लोगों पर रासुका के लिए फाइल तैयार की थी, लेकिन उन फाइलों पर अब तक डीएम की संस्तुित नहीं मिली है। वहीं पीलीभीत जिले में तीन गौकशी करने वालों पर रासुका, 58 पर गैंगस्टर और 69 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। बदायूं में सबसे अधिक 12 लोगों पर रासुका, 61 पर गैंगस्टर और 83 पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। शाहजहांपुर में पुलिस ने चार गौकशी करने वालों पर रासुका, 99 लोगों पर गैंगस्टर और 46 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।

गौकशी को रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है। रेंज में कई तस्करों के खिलाफ रासुका की कारर्वाई की गई है। सैकड़ों लोंगों पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट लगाया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। -राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी

संबंधित समाचार