बिजनौर: विवाहिता की ससुराल में मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। विवाहित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत होने के बाद ससुराल पक्ष घर से फरार हो गया। मृतका के पिता ने सुसराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना कोतवाली चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी (फीना कॉलोनी) निवासी असगर अली पुत्र रफीक अहमद की …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। विवाहित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत होने के बाद ससुराल पक्ष घर से फरार हो गया। मृतका के पिता ने सुसराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना कोतवाली चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी (फीना कॉलोनी) निवासी असगर अली पुत्र रफीक अहमद की बेटी शबनम उर्फ शब्बो का निकाह मोहल्ले के ही अतीक पुत्र लतीफ से 6 वर्ष पूर्व हुआ था। शबनम ने दो बच्चों को जन्म दिया। बुधवार की रात को अचानक शबनम उर्फ़ शब्बो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शहर के मोहल्ला सराय रफी स्थित आयशा मस्जिद वाली गली निवासी मृतका शबनम उर्फ़ शब्बो के पिता असगर अली ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही बेटी के ससुरालवाले दान देहज से खुश नहीं थे और बेटी के साथ मारपीट कर दहेज मांगते थे।

कई बार हैसियत के हिसाब से पैसा और सामान देते रहे, लेकिन ससुराल पक्ष फिर भी खुस नहीं था और शबनम को प्रताड़ित करते रहते थे। असगर अली ने पुलिस को दी तहरीर में शबनम उर्फ़ शब्बो के पति अतीक पुत्र लतीफ, देवर जुबेर, सास नूरजहा, ससुर लतीफ को नामजद कर आरोप लगाया है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने बेटी के गले में फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया।

प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शबनम के पति, सास, ससुर एवं देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- संभल: महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार