अयोध्या: कृषि विवि पहुंची आयकर विभाग की टीम, मची खलबली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को अचानक आयकर विभाग की टीमें पहुंच गईं। 4 से 6 गाड़ियों में पहुंचे आयकर अधिकारियों को देख विश्वविद्यालय में खलबली मच गई। टीम काफी देर तक विश्वविद्यालय में ही रही। इस दौरान आयकर अधिकारी व विवि प्रशासन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। …

अयोध्या, अमृत विचार। कुमारगंज स्थित नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार को अचानक आयकर विभाग की टीमें पहुंच गईं। 4 से 6 गाड़ियों में पहुंचे आयकर अधिकारियों को देख विश्वविद्यालय में खलबली मच गई। टीम काफी देर तक विश्वविद्यालय में ही रही। इस दौरान आयकर अधिकारी व विवि प्रशासन ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

पता चला है कि टीम में अयोध्या लखनऊ व सुल्तानपुर के आयकर विभाग के अधिकारी थे। शाम 5 बजे के करीब पहुंची टीम काफी देर तक विश्वविद्यालय के कंट्रोलर रूम में रही। विश्वविद्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम हर साल आती है। आयकर विभाग में हर वर्ष हो रहे बादलाव को देखते हुए यहां का रिकार्ड चेक करती है।

इस दौरान टीम ने विवि प्रशासन को कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। हालांकि चर्चा यह भी रही कि कुछ रिकॉर्ड टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। देर शाम जब विवि के अधिकृत लोगों से सम्पर्क करने से कोशिश की गई, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई।खबर लिखे जाने तक टीम देर शाम तक विश्वविद्यालय में ही थी।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: धर्म छिपा शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार

संबंधित समाचार