मुरादाबाद : झूठी मोहब्बत में प्रेमी ने लूट लिए अरमान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कहते हैं, नियति के घर देर तो है, अंधेर नहीं। कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस उस महिला के दर्द-ए-दास्तान को अपनी जीडी पर दर्ज करने पर मजबूर हो गई, जो बीते 11 वर्ष से इंसाफ की आस में दर-दर की ठोकरें खाती रही। पहले प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद उसका का परित्याग …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कहते हैं, नियति के घर देर तो है, अंधेर नहीं। कोर्ट के आदेश पर मझोला पुलिस उस महिला के दर्द-ए-दास्तान को अपनी जीडी पर दर्ज करने पर मजबूर हो गई, जो बीते 11 वर्ष से इंसाफ की आस में दर-दर की ठोकरें खाती रही। पहले प्रेमी ने दुष्कर्म के बाद उसका का परित्याग कर दिया, तो बाद में कानून के नुमाइंदों ने पीड़िता से मुंह मोड़ लिया। थक हारकर पीड़िता ने अपनी वेदना कोर्ट को बताई। उसके के दावों से सन्न कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश पुलिस को दिया है। कोर्ट के रुख से 11 वर्ष की जद्दोजहद के बाद इंसाफ मिलने की पीड़िता की न्याय की आस नए सिरे से बलवती हो गई है।

  • आरोपी प्रेमी ने पहले लूटी आबरू फिर गर्भपात कराकर छोड़ा
  • अमरोहा निवासी अशोक सैनी से शादी समारोह में हुई थी मुलाकात
  • पीड़िता की शिकायतों के बाद भी पुलिस ने नहीं सुनी थी फरियाद

मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक 11 वर्ष पहले अमरोहा के पीरगढ़ निवासी अशोक सैनी से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई। अशोक सैनी चूंकि पीड़िता की ममेरी बहन का देवर था। इसलिए दोनों जल्दी ही एक दूसरे के निकट आ गए। मोबाइल फोन की मदद से दोनों घंटों बातें करने लगे। प्रतिफल रहा कि युवती को प्रेमजाल में फंसाते हुए आरोपी ने पहले शादी का झांसा दिया फिर दुष्कर्म किया। भनक जब पीड़िता के गर्भवती होने की लगी तो आरोपी ने गर्भपात करा दिया।

शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने समाज से नजरें छिपाकर पीड़िता संग फेरे ले लिए। पीड़िता अपने पति अशोक संग ससुराल चली गई। ससुराल में उसका एक साल गुजरा। इस दरम्यान कथित पति उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। एक साल बाद योजनाबद्ध तरीके से आरोपी ने पीड़िता के मायके के समीप एक कमरा किराए पर लिया। कुछ दिनों तक पत्नी संग जीवन यापन करने के बाद वह चुपचाप फरार हो गया। पति की बेबफाई से दंग महिला घटना की तह तक जाने में जुटी। तब पता चला कि आरोपी ने वर्ष 2009 में ही दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी के होने की बात छिपाकर उसने युवती की आबरू लूटी।

पति के खेल से परेशान महिला न्याय की आस में अधिकारियों की चौखट खटखटाने लगी। किसी ने उसकी एक न सुनी। थक हारकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। शिकंजा कसने की आशंका से आरोपी ने पीड़िता संग समझौते का खेल रचने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपी की गुहार खारिज कर दी। तब कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात, व मारपीट के आरोप में अभियोग पंजीकृत करने का आदेश पुलिस को दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद मझोला पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कामांध शिक्षक की करतूत से छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुआ आरोपी टीचर

संबंधित समाचार