बरेली: चोरों की करतूत से गिरी थी सियालदह एक्सप्रेस पर पुल की रेलिंग, रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा और भिटौरा के बीच गुरुवार रात ब्रिज की ग्रिल गिरने के मामले में आरपीएफ रामपुर ने रेलवे एक्ट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है अज्ञात चोरों ने भिटौरा और परसखेड़ा के बीच पड़ने वाले पुल की रेलिंग को खोलने का प्रयास किया था। सूत्रों की …

बरेली, अमृत विचार। परसाखेड़ा और भिटौरा के बीच गुरुवार रात ब्रिज की ग्रिल गिरने के मामले में आरपीएफ रामपुर ने रेलवे एक्ट की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है अज्ञात चोरों ने भिटौरा और परसखेड़ा के बीच पड़ने वाले पुल की रेलिंग को खोलने का प्रयास किया था।

सूत्रों की माने तो रेलिंग की एक साइड टूटी हुई थी और दूसरी साइड से चोर ने खोलने का प्रयास किया। इसी कोशिश में रेलिंग का एक हिस्सा नीचे गिर पड़ा और रेलवे ट्रैक पर गुजर रही सियालदह एक्सप्रेस के इंजन का पेंटोग्राफ व ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब ढाई घंटे तक ट्रेन भिटौरा पर खड़ी रही। बरेली जंक्शन से टावर वैगन और संबंधित विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा तब जाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच आधा दर्जन के आसपास ट्रेन अप लाइन पर अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गईं थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: कोविड मरीजों के लिए शुरू हुई ओपीडी, अव्यवस्थाओं के बीच डॉक्टरों ने पेशेंट को देखा

संबंधित समाचार