शाहजहांपुर: ग्राम देवता की पूजा को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। यूपी में शाहजहांपुर के निगोही कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर ग्राम देवता की पूजा को लेकर विवाद हो गया। मंदिर कमेटी लोग और पूजा करने गए लोगों के बीच झड़प हुई। मामला और ज्यादा बढ़ता उससे पहले ही पुलिस ने सभी को शांत करवाया। जिसके बाद पूजा पाठ किया गया। कस्बे के …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। यूपी में शाहजहांपुर के निगोही कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर ग्राम देवता की पूजा को लेकर विवाद हो गया। मंदिर कमेटी लोग और पूजा करने गए लोगों के बीच झड़प हुई। मामला और ज्यादा बढ़ता उससे पहले ही पुलिस ने सभी को शांत करवाया। जिसके बाद पूजा पाठ किया गया।

कस्बे के रामलीला मैदान स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में हर वर्ष की तरह ग्राम देवता की पूजा होती है। पूजा करवाने को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही ऐलान किया था। आपस में चंदा भी जुटाया गया था। वहीं, मंदिर कमेटी के लोगों ने एक दिन पूर्व ही ग्राम देवता की पूजा कर ली और मंदिर में ताला लगा दिया। सुबह जब दूसरे पक्ष के लोग मंदिर पर पूजा करने इकट्ठा हुए तो मंदिर गेट पर ताला लगा देख अक्रोषित हो गए। इस बीच मंदिर कमेटी के लोग वहां आए तो मामला और बढ़ गया।

मंदिर पर विवाद की सूचना पाकर पहले डायल 112 की टीम पहुंची, लेकिन लोग पूजा करने पर अड़े रहे। लोग शांत नहीं हो रहे थे। इस बीच थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और सभी को शांत करवाया। जिसके बाद मंदिर का ताला खोलकर पूजा पाठ की गई।

ये भी पढें : शाहजहांपुर: तेज रफ्तार स्कूली बस ने दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा