बरेली: कार की टक्कर से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। एक सप्ताह पहले तेज गति से आती कार की टक्कर से गम्भीर रुप से घायल पांच वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कस्बा देवरनिया के वार्ड छह निवासी आबिद हुसैन ने बताया कि दो सितम्बर को उसकी भाभी …
बरेली, अमृत विचार। एक सप्ताह पहले तेज गति से आती कार की टक्कर से गम्भीर रुप से घायल पांच वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कस्बा देवरनिया के वार्ड छह निवासी आबिद हुसैन ने बताया कि दो सितम्बर को उसकी भाभी यसमीन बहेडी से दवाई लेकर देवरनिया रेलवे स्टेशन के पास टैम्पू से उतरी थी। साथ में आबिद का पांच साल का बेटा अजहान था। बहेडी की तरफ से तेजगति से आई एक कार ने अजहान को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज इलाज के दौरान अजहान की मौत हो गई। वहीं, आबिद की तहरीर पर देवरनिया पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें- बरेली: लूट के आरोप में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
