महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पालतू कुत्तों की व्यवस्था को लेकर असमंजस बरकरार
लंदन। ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके प्रिय पालतू कुत्तों की व्यवस्था को लेकर असमंजस बरकरार है कि अब वे किसके पास रहेंगे। महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। मीडिया में आईं रिपोर्ट …
लंदन। ब्रिटेन पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वालीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उनके प्रिय पालतू कुत्तों की व्यवस्था को लेकर असमंजस बरकरार है कि अब वे किसके पास रहेंगे। महारानी का स्कॉटलैंड स्थित बाल्मोरल कैसल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। मीडिया में आईं रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के चार पालतू कुत्ते हैं, जिनमें से तीन के नाम म्यूइक, सैंडी, कैंडी हैं।
राजकुमार एंड्रयू ने महारानी के पति फिलिप के 100वें जन्मदिवस के मौके पर उन्हें कॉकर स्पैनियल नस्ल का कुत्ता तोहफे में दिया था। महारानी के निधन के बाद उनके पालतू कुत्तों को किसके पास रखा जाएगा, इसे लेकर जारी असमंजस के बीच पत्रकार विक्टोरिया अरबिटर ने ‘इंडिपेंडेंट’ अखबार से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन पालतू कुत्तों के रहने की व्यवस्था के संबंध में अवश्य योजना बनाई गई होगी। उन्होंने कहा, ‘‘शाही परिवार हमेशा से कुत्तों को पसंद करता रहा है। बेशक, इनकी मालिकन का इनके साथ गहरा लगाव रहा था। महारानी के सभी बच्चे इन पालतू कुत्तों को स्नेह के साथ स्वीकार करेंगे।’’
ये भी पढ़ें:- Ladakh Standoff: चीन ने की ‘गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स PP-15’ से चीनी एवं भारतीय सैनिकों की वापसी की पुष्टि
