मुरादाबाद: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक गुरुवार रात सूचना मिली की मुरादाबाद-हरिद्वार रेल लाइन पर अगवानपुर फ्लाईओवर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के मुताबिक गुरुवार रात सूचना मिली की मुरादाबाद-हरिद्वार रेल लाइन पर अगवानपुर फ्लाईओवर के नीचे रेल ट्रैक पर एक युवक का छत विक्षत शव पड़ा है।

कुछ ही देर में पुलिस काजीपुरा मोड़ रेलवे लाइन के निकट घटना स्थल पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली। तब शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम से हादसे में युवक की मौत होने की पुष्टि हुई। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। शरीर पर काला लोवर व आसमानी रंग की शर्ट मिला। सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान करने की कवायद में पुलिस जुटी है।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर: रेल प्रशासन का फैसला, दून एक्सप्रेस समेत ये 14 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

संबंधित समाचार