अमरोहा : तीन परिवारों ने घर के बाहर लगाया पलायन का बैनर, न्याय न मिलने पर आत्महत्या की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। हसनपुर क्षेत्र के गांव डगरौली में तीन परिवार के लोगों ने घरों के बाहर पलायन करने की चेतावनी का बैनर लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के इशारे पर कुछ लोग उनके घरों व जंगल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों …

अमरोहा, अमृत विचार। हसनपुर क्षेत्र के गांव डगरौली में तीन परिवार के लोगों ने घरों के बाहर पलायन करने की चेतावनी का बैनर लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के इशारे पर कुछ लोग उनके घरों व जंगल की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने महिलाओं व बच्चों को पीटने का भी आरोप लगाया है। इसके विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना भी दिया।

क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। तहसील क्षेत्र में एक गांव कालका वाली डगरौली है, यहां पर जयप्रकाश सिंह का परिवार रहता है। उनका कहना है कि मजदूरी करने के लिए वह पंजाब चले जाते हैं और यहां घर पर ताला लगा रहता है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन है, लेकिन गांव के कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि मामले के संबंध में विधायक से शिकायत की तो उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी और पुलिस को मौके पर भेजकर परिवार को घर से बाहर निकलवा दिया।

पुलिस वाले ताला लगाकर चाभी अपने साथ ले गए। एक ग्रामीण का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उसकी पत्नी भी मरवा दी। सारे कागज हमारे पास हैं, विधायक के पास गए, तो हमारी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि विधायक के पास गए, तो उन्होंने कहा कि जमीन किसी और की है। ग्रामीणों का कहना है कि मकानों का ताला खुलवाया जाए। हमें न्याय मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे। अगर न्याय नहीं मिला तो गांव से चले जाएंगे।

मेरा इस पूरे मामले से कोई लेना देना नहीं है। यह सब राजनीति है। किसी के घर पुलिस क्यों भेजूंगा? प्रशासन अपने स्तर से काम करेगा। यह सब बदनाम करने की साजिश है। -महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक (हसनपुर)

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: हीमपुर दीपा में मिला मादा तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने जांच के लिए बरेली भेजा

संबंधित समाचार