बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में लखीमपुर मार्ग पर स्थित एक मंदिर में एक ग्रामीण पूजा पाठ का काम करता था। उसका शव शनिवार को हाइवे के निकट पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मौत को संदिग्ध मान रही है। कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम मझरा के मजरा कस्बातीपुरवा निवासी चुन्नू लाल …
बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में लखीमपुर मार्ग पर स्थित एक मंदिर में एक ग्रामीण पूजा पाठ का काम करता था। उसका शव शनिवार को हाइवे के निकट पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मौत को संदिग्ध मान रही है।
कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम मझरा के मजरा कस्बातीपुरवा निवासी चुन्नू लाल यादव (40) पुत्र राम मनोहर के परिवार में पत्नी और बेटे हैं। वह मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर सेमरहना में स्थित बाला जी मंदिर में पूजा पाठ का काम देखता था। मंदिर में चुन्नूलाल पूजा के साथ अन्य कार्य करता रहता था।
पूजापाठ के साथ वह अपने घर भी आता जाता था। चार दिन पूर्व वह पुनः मंदिर गया था। शनिवार सुबह उसका का शव सड़क के उस पार पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
जलिम नगर चौकी इंचार्ज सूरज कुमार, दीवान राम आशीष समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक मुंह से झाग निकल रहा था। साथ ही शव औंधे मुंह पड़ा था। ऐसे में मौत संदिग्ध है।
यह भी पढ़ें-हरदोई: खौलते हुए पानी से झुलसे मासूम की मौत, पुजारी के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला
