अयोध्या: खेत के पास मिला अधेड़ का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी चिलबिली स्थित गोकुला गांव निवासी एक अधेड़ का शव शनिवार सुबह खेत के पास संदिग्ध हालात में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के गोकुला गांव निवासी रामलौट मौर्य पुत्र राम अभिलाख मौर्य उम्र 56 साल शनिवार भोर में शौच …

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी चिलबिली स्थित गोकुला गांव निवासी एक अधेड़ का शव शनिवार सुबह खेत के पास संदिग्ध हालात में पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के गोकुला गांव निवासी रामलौट मौर्य पुत्र राम अभिलाख मौर्य उम्र 56 साल शनिवार भोर में शौच के लिए अपने खेत की ओर गया हुआ था। करीब सात बजे कुछ महिलाएं उधर से गुजर रहीं थीं तो उन्होंने शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना गांव वासियों को दी। लोग मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान रामलौट मौर्या के रुप में हुई।

थानाध्यक्ष कुमारगंज विवेक सिंह व चौकी प्रभारी शशांक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि अधेड़ की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। रामलौट चाट की दुकान लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के तीन बेटियां व एक बेटा है।

बड़ी बेटी सुमन व सरोज की शादी कर चुके थे तीसरी बेटी की शादी करने के लिए लड़का खोज रहे थे। 14 वर्षीय बेटा मनीष कक्षा आठ में पढ़ाई कर रहा है। परिवार में मातम छाया है। मृतक की पत्नी व बच्चों का रो -रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-रामपुर : सैंजनी नदी में उतराता मिला अधेड़ का शव, नशे का था आदी

संबंधित समाचार