बरेली: 21 सितंबर से शुरू होगा आला हजरत का 104वां उर्स, डीएम ने कलेक्ट्रेट में जमात रजा-ए-मुस्तफा के साथ की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इमाम अहले सुन्नत सरकार आला हजरत इमाम अहमद रजा खां का 104वां उर्स 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। उर्स की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जमात रजा-ए-मुस्तफा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत नगर निगम, विद्युत विभाग, …

बरेली, अमृत विचार। इमाम अहले सुन्नत सरकार आला हजरत इमाम अहमद रजा खां का 104वां उर्स 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। उर्स की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जमात रजा-ए-मुस्तफा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत नगर निगम, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदि से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। काज़ी-ए हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मियां) व जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की ओर से उर्स कोर कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। उर्स कोर कमेटी से गए डॉक्टर मेहंदी हसन ने उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर एक-एक बिंदु पर चर्चा की।

उन्होंने कहा 21, 22 और 23 सितंबर को उर्स मनाया जाएगा। इस दिन देश विदेश से लाखों जायरीन उर्स में शिरकत करने आएंगे। जायरीनों को किसी कारण की परेशानी न हो उसके लिए साफ-सफाई, पानी, शौचालय, वुजू के लिए टोटियां और यातायात में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के संबंधी कार्य करने की मांग की। हाफिज इकराम रज़ा खान ने उर्स के तीनों दिन शराबबंदी और उर्स के आखिरी दिन जिले भर के सभी विद्यालयों में अवकाश कराने की मांग रखी।

शमीम अहमद ने कहा कि उर्स शुरू होने में 10 दिन बाकी हैं। उसमें सबसे बड़ा कार्य नगर निगम का होता है। दरगाह आला हजरत से लेकर मदरसा जामियातुर रजा तक साफ सफाई, स्टील लाइटें, उर्स स्थल में वुजू के लिए टोटिया‍ं, कूड़ेदान की व्यवस्था, उस स्थल में प्रकाश की व्यवस्था आदि कार्यो को जल्द से जल्द कराने की मांग की। आखिर में डीएम व कप्तान सहाब ने सभी विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान, जमात रजा रजा के पीआरओ मोइन खान, असलम रजा, रिजवान रजा आदि ने उर्स से संबंधी बैठक में अपने अपने सुझाव रखे और कहा उर्स के तीनों दिन एटीएम वैन की व्यवस्था की जाए। उर्स के आखिरी दिन पुराना रोडवेज को बंद करने की मांग की। जिला प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया उर्स से पहले सभी विभागों के कार्य पूरे कर दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल की ओर से डॉक्टर मेहंदी हसन, हाफिज इकराम रजा खां, शमीम अहमद, मोईन खान, समरान खान, असलम रजा, रिजवान रजा, अब्दुल्लाह रजा खां, बख्तियार खां, कौसर अली, नावेद आलम, सैफ अली कादरी आदि लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बरेली की टीम रही प्रथम

 

संबंधित समाचार