अयोध्या: कायाकल्प टीम ने मरीजों से जाना सुविधाओं का हाल, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी के लिए अयोध्या पहुंची तीन सदस्यीय कायाकल्प की टीम ने जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए। शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीनियर कंसल्टेंट क्वालिटी डा. अरुणेश तिवारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय …

अयोध्या, अमृत विचार। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी के लिए अयोध्या पहुंची तीन सदस्यीय कायाकल्प की टीम ने जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक सुधार के सुझाव भी दिए।

शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीनियर कंसल्टेंट क्वालिटी डा. अरुणेश तिवारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल परिसर के अलावा विभिन्न वार्डों को बारीकी से देखा। इस दौरान टीम ने अस्पताल में मिलने वाली जरूरी सुविधाओं को लेकर मरीजों से बातचीत भी की। टीम का नेतृत्व कर रहे अरुणेश तिवारी ने बताया कि यह किसी भी निरीक्षण नहीं हैं बल्कि भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत असेसमेंट किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर असेसमेंट किया जाता है, जिसके आधार अस्पताल को नंबर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में असेसमेंट के दौरान जो भी खामियां मिली हैं, उस पर बाद में लिखित रूप से दिया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि कायाकल्प की टीम प्रति वर्ष अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करती हैं। जिसके आधार पर चिह्नित अस्पतालों की ग्रेड के आधार पर मार्किंग देती हैं और उन्हें उचित पुरस्कार देकर पैरामेडिकल स्टॉफ का हौसला बढ़ाया जाता हैं। इस दौरान डा. नीरज कुमार गुप्ता, डा. श्रुति राडेरा समेत जिला अस्पताल के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –बहराइच: चर्चित व्यापारी पिता-पुत्र पर दर्ज हुई तीसरी एफआईआर, फर्जीवाड़ा में हो रही कार्रवाई

संबंधित समाचार