लखनऊ: सपा के साथ निकाय चुनाव में साथ होगा राष्ट्रीय लोकदल
लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने शनिवार को कहा रालोद नगरीय निकाय चुनाव भी सपा के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि रालोद व सपा की जिला इकाइयां समन्वय बनाकर काम करेंगी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की जोड़ी तोड़ने …
लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने शनिवार को कहा रालोद नगरीय निकाय चुनाव भी सपा के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि रालोद व सपा की जिला इकाइयां समन्वय बनाकर काम करेंगी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की जोड़ी तोड़ने की कोशिश में लगी है। भाजपा लाख कोशिश कर ले लेकिन रालोद वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर भाजपा को हराने के लिए मजबूती से लड़ेगी।
रालोद कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में त्रिलोक त्यागी ने साफ किया कि इस बार रालोद पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले संगठन को मजबूत किया जा रहा है। रालोद, सपा से प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी सीटें मांगेगी।
यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर 30 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार पहुंची भीमताल
