अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, पदाधिकारी कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दोपहर 3:00 बजे शुरू होगी सर्किट हाउस में बैठक। बैठक के लिए श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के 11 सदस्य पहुंचे अयोध्या। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी ट्रस्ट की बैठक में करेंगे शिरकत। बैठक के पहले राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट के पदाधिकारी कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण। रामलला के मंदिर निर्माण …

अयोध्या। दोपहर 3:00 बजे शुरू होगी सर्किट हाउस में बैठक। बैठक के लिए श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के 11 सदस्य पहुंचे अयोध्या। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी ट्रस्ट की बैठक में करेंगे शिरकत। बैठक के पहले राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट के पदाधिकारी कर रहे हैं स्थलीय निरीक्षण।

रामलला के मंदिर निर्माण की प्रक्रिया और आय व्यय का लेखा जोखा बैठक में किया जाएगा प्रस्तुत। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, सदस्य महंत दिनेन्द्र दास, राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा, कामेश्वर चौपाल समेत ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी पहुंचे हैं अयोध्या।

ट्रस्ट की तिमाही बैठक में करेंगे शिरकत। समझा जा रहा कि मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पीएमओ को किया जाएगा प्रेषित। तय समय के पहले चल रहा है रामलला के मंदिर निर्माण का कार्य।

ट्रस्ट के पदेन सदस्य भी बैठेक में होंगे शामिल। महंत नृत्य गोपाल दास समेत के परासरण और कई प्रमुख हस्तियां वर्चुअल तौर पर बैठक में करेंगे शिरकत। भवन निर्माण समिति की बैठक प्रत्येक माह की जाती है और ट्रस्ट प्रत्येक तिमाही करता है बैठक।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हुई बैठक, मंदिर परिसर में इन मंदिरों के बनाने पर हुआ मंथन

संबंधित समाचार