केंद्र सरकार का फैसला: बिहार बीजेपी अध्यक्ष समेत 10 नेताओं की Y श्रेणी सुरक्षा वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। केंद्र सरकार ने अब बिहार बीजेपी के 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने बिहार बीजेपी के उन 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो बिहार बीजेपी …

पटना। केंद्र सरकार ने अब बिहार बीजेपी के 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने बिहार बीजेपी के उन 10 नेताओं की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल भी शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर, अररिया के सांसद प्रदीप सिंह, किशनगंज के एमएलसी दिलीप जायसवाल की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस हुई है। इनके अलावा कटिहार से एमएलसी अशोक अग्रवाल, दीघा विधायक संजीव कुमार चौरसिया, विस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी की सुरक्षा भी केंद्र सरकार ने वापस ले ली है।

गौरतलब है कि बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई जगह बीजेपी के कार्यालय और पार्टी के नेताओं के घर को निशाना बनाया था। इसके अलावा कुछ नेताओं को धमकियां भी मिली थीं. बिहार बीजेपी के नेताओं को मिली धमकियों और खुफिया रिपोर्ट्स को देखते हुए गृह मंत्रालय ने इन 10 नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें : SII के नाम पर फ्रॉड, खुद को बताया अदार पूनावाला, ठग ली 1 करोड़ की रकम

संबंधित समाचार