T20 World Cup 2022 : भारत के लिए बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए रविंद्र जडेजा!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने जा रही है।इसी हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले चोटिल जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। मगर वहीं, टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है कि चोटिल ऑलराउंडर रविंद्र …

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने जा रही है।इसी हफ्ते भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले चोटिल जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। मगर वहीं, टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है कि चोटिल ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कि रविंद्र जडेजा को दाएं घुटने में चोट लग गई थी, जिसका अब सफल ऑपरेशन हुआ है। इस सर्जरी के चलते ही जडेजा के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। जडेजा ने खुद सर्जरी की जानकारी दी है। जडेजा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘सर्जरी सफल रही। बहुत से लोग ने सपोर्ट किया जिसके लिए धन्यवाद देता हूं। इसमें बीसीसीआई, मेरे टीममेट, सपोर्ट स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और फैंस शामिल है। मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जितनी जल्दी हो सके क्रिकेट फील्ड में वापस आने की कोशिश करूंगा। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।

इन खिलाड़ियो में से एक को मिल सकता है मौका

अक्षर पटेल: जडेजा की जगह स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ही पहली पसंद माने जा रहे हैं। अक्षर ने इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप भी खेला था।

वॉशिंगटन सुंदर: वॉशिंगटन सुंदर भी चोटों की वजह से काफी समय तक टीम से बाहर रहे हैं। उन्हें एशिया कप से ठीक पहले जिम्बाब्वे दौरे के लिए जाना था, लेकिन इंग्लैंड में रॉयल लंदन वनडे कप खेलते समय लगी चोट के कारण एक बार फिर सीरीज से बाहर होना पड़ा। अब उन्हें फिर मौका मिल सकता है।

शाहबाज अहमद: हालांकि शाहबाज अहमद की संभावना थोड़ी कम ही है, क्योंकि उन्हें अभी इंटरनेशनल मैचों का अनुभव नहीं है। ऑलराउंडर शाहबाज को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। हालांकि शाहबाज ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।

क्रुणाल पंड्या: क्रुणाल भी जडेजा का स्थान लेने के लिए एक अच्छे विकल्प नजर आ रहे हैं। क्रुणाल पिछले साल तक टीम इंडिया की योजनाओं का हिस्सा था और अब फिर टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनके नाम की चर्चा है। क्रुणाल ने 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 124 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए हैं। क्रुणाल के आईपीएल 2022 भी काफी शानदार रहा था जिसमें उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 183 रन बनाने के अलावा 10 विकेट लिए था।

 

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर कुमार : कभी मास्टर ब्लास्टर को बिना खाता खोले पवेलियन किया था रवाना, अब बनाया ये रिकॉर्ड

संबंधित समाचार