मुरादाबाद : पॉश कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने कारोबारी पर बोला हमला, भागकर बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। शहर के पॉश इलाके रामगंगा विहार में बंदरों का आतंक देखने को मिला है। यहां कारोबारी औऱ उसके साथी पर बंदरों के गैंग ने हमला कर दिया। इस दौरान काफी दूर तक दौड़ाने के बाद बंदर कारोबारी के घर में घुस गए जिसके बाद कमरे में छुपकर कारोबारी और उसके साथी ने अपनी जान …

मुरादाबाद। शहर के पॉश इलाके रामगंगा विहार में बंदरों का आतंक देखने को मिला है। यहां कारोबारी औऱ उसके साथी पर बंदरों के गैंग ने हमला कर दिया। इस दौरान काफी दूर तक दौड़ाने के बाद बंदर कारोबारी के घर में घुस गए जिसके बाद कमरे में छुपकर कारोबारी और उसके साथी ने अपनी जान बचाई।

बंदरों के आतंक का सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे मैं हुआ कैद हो गया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि हमारे इलाके में पिछले काफी दिनों से बंदर परेशान कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर भी नगर निगम और वन विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। जिसके चलते आए दिन हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:- WHO प्रमुख ने किया खुलासा, Covid-19 से हर 44 सेकंड में 1 व्यक्ति की मौत

संबंधित समाचार