Asia Cup Final: आज एशिया को मिलेगा नया किंग, श्रीलंकाई शनाका करेंगे जीत का धमाका या बाबर लगाएंगे पाकिस्तान की नैया पार!
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup) का रविवार को फाइनल मुकाबला है। श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। श्रीलंका को पहले मैच में अफगानिस्तान से हार भी मिली। उसके बाद लगातार 4 मैच जीतकर टीम फाइनल में उतरने के लिए तैयार है। उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। रिकॉर्ड को देखें …
दुबई। एशिया कप 2022 (Asia Cup) का रविवार को फाइनल मुकाबला है। श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। श्रीलंका को पहले मैच में अफगानिस्तान से हार भी मिली। उसके बाद लगातार 4 मैच जीतकर टीम फाइनल में उतरने के लिए तैयार है। उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। रिकॉर्ड को देखें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी है, लेकिन श्रीलंका को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012 में और श्रीलंका ने 2014 में एशिया कप का खिताब जीता था।
इस मैच के बाद एशिया को अपना नया किंग मिल जाएगा। ये मैच पाकिस्तान के लिए काफी अहम है क्योंकि टीम के पास 10 साल का सूखा खत्म करने का मौका है। कप्तान बाबर आजम अपने नेतृत्व में ये काम कर सकते हैं। श्रीलंकाई टीम जहां छठी बार खिताब जीतने उतरेगी वहीं पाकिस्तान की कोशिश तीसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगा।
देखा जाए तो श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अबतक 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए है। इस दौरान श्रीलंका ने नौ और पाकिस्तान ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। एशिया कप की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अबतक 16 मैच खेले गए है। इस दौरान श्रीलंका की टीम ने 11 बार जीत हासिल की। वहीं पाकिस्तान ने सिर्फ पांच मुकाबला जीता।
We’re just hours away from witnessing history ?
The final match of the DP World #AsiaCup 2022 is almost here! ?
Which team will write their name into Asia Cup folklore? ✍️#SLvPAK #ACC #AsiaCup2022 #GetReadyForEpic pic.twitter.com/hNp7o16RD4
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 11, 2022
टॉस बना सकता है फाइनल में बॉस
पाकिस्तान के दोनों स्पिनर लेग ब्रेक गेंदबाज शादाब खान और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने भी प्रभावशाली दर्शन किया है। दुबई में हालांकि टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को नुकसान होता है। पाकिस्तान का वैसे भी पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उसने भारत और श्रीलंका के खिलाफ जो मैच गंवाए उसमें उसने पहले बल्लेबाजी की थी।
आईसीसी रैंकिंग
आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तान दुनिया की नंबर दो टीम है। वहीं श्रीलंका 8वें नंबर पर है। इसे से दोनों टीमों के बीच का अंतर साफ हो जाता है। इस साल श्रीलंका ने 16 टी20 मैच खेले हैं। इसमें टीम को सिर्फ 6 जीत मिली है। उसे 9 मुकाबलों में हार मिली और एक मैच टाई रहा। यानी इस साल एशिया कप से पहले टीम को 11 मैचों में सिर्फ दो जीत मिली थी। लेकिन टूर्नामेंट में टीम अलग स्तर का क्रिकेट खेल रही है।
हेड टू हेड में भी पाकिस्तान आगे
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अभी तक 22 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें बाबर आजम की टीम को 13 जीत मिली है। वहीं दासुन शनाका की श्रीलंका सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। हालांकि पिछले तीनों मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है। सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भी दमदार गेंदबाजी के बूते श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था।
पाकिस्तान की गेंदबाज बनाम श्रीलंका की बल्लेबाजी
श्रीलंका के बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं पाकिस्तान के पास लगातार 145+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज हैं। इन दोनों के मुकाबले से ही फाइनल का नतीजा तय हो सकता है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी पिछले दोनों मैचों में फेल रही थी।
श्रीलंका
दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणातिलक, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डिसिल्वा, वानिंदु हसारंगा, महीष तीक्ष्णा, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दिलशान पथिराना, नुवानीडु फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।
पाकिस्तान
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर),नसीम शाह, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, हसन अली।
हर्षा भोगले की बेस्ट इलेवन
क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एशिया कप 2022 की अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से 4, श्रीलंका से 3, अफगानिस्तान से 2 और भारत से 2 खिलाड़ियों को जगह दी है। उनकी इलेवन में भारतीयों में विराट कोहली व भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं जबकि पाकिस्तानियों में मोहम्मद रिज़वान, शादाब खान, मोहम्मद नवाज़ और नसीम शाह शामिल हैं।
यहां और ऐसे देखें फाइनल मुकाबला
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का फाइनल मैच रविवार यानी आज शाम भारतीय समयानुसार 7.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले का टॉस शाम को 7 बजे होगा और उसके 30 मिनट बाद गेंद और बल्ले का संघर्ष शुरू हो जाएगा। यदि आप स्टेडियम में नहीं हैं तो घर पर भी इस मैच का लुत्फ ले सकते हैं। फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा सकते है। मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं तो हॉट स्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसलिए शाम को 7 बजे तक सारे काम पूरे कर लीजिए और मैच का मजा लीजिए।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : भारत के लिए बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए रविंद्र जडेजा!
