वाराणसी: बसपा सांसद अतुल राय पर कसा शिकंजा, कुर्क की गई 58 लाख की संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर/ वाराणसी, अमृत विचार। योगी सरकार लगातार माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जेल में बंद घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर शिकंजा कस गया है। अतुल राय पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई हुई और संपत्ति जब्त की गई। सांसद अतुल राय की करीब 1.48 हेक्टेयर भूमि वाराणसी …

गाजीपुर/ वाराणसी, अमृत विचार। योगी सरकार लगातार माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जेल में बंद घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर शिकंजा कस गया है। अतुल राय पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई हुई और संपत्ति जब्त की गई। सांसद अतुल राय की करीब 1.48 हेक्टेयर भूमि वाराणसी से आई पुलिस टीम ने रविवार को कुर्क कर ली। इस भूमि का सर्किल रेट करीब 58 लाख 13 हजार 800 बताई जा रही है। जबकि बाजार मूल्य के मुताबिक इसका आकंलन नहीं किया गया है।

इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि साल 2021 में वाराणसी के भेलूपुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की विवेचना लंका थाने द्वारा की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत लंका और भेलूपुर के साथ अन्य थानों की पुलिस गाजीपुर पहुंची। जहां से मुहम्मदाबाद तहसीलदार विजय प्रकाश सिंह के साथ टीम वीरपुर गांव पहुंची।

सीओ सिटी ने बताया कि सात मौजे में मौजूद सांसद की 1.48 हेक्टेयर की भूमि को कुर्क किया गया है। वाराणसी कमिश्नर के निर्देश पर वाराणसी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। कुर्क की गई भूमि का सर्किल रेट 58 लाख 13 हजार 800 है। जबकि बाजार मूल्य का आकंलन वाराणसी पुलिस द्वारा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें –मथुरा: गुमशुदा पति को तलाश रही महिला को पुलिस ने बनाया बंधक, मदद के लिए दर-दर की ठोकर खा रही पीड़िता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता