मेरठ: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे सीसीएसयू, आश्रम का किया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात करने के लिए टिकरी आश्रम पहुंचे। इस दौरान मनोज सिन्हा ने आश्रम का भ्रमण करने के पश्चात स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वह चौधरी चरणसिंह विश्विद्यालय में दुष्यंत …

मेरठ, अमृत विचार। रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरूकुल प्रभात आश्रम टिकरी के कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात करने के लिए टिकरी आश्रम पहुंचे। इस दौरान मनोज सिन्हा ने आश्रम का भ्रमण करने के पश्चात स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वह चौधरी चरणसिंह विश्विद्यालय में दुष्यंत की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को मेरठ पहुंचे। यहां वह सबसे पहले विश्व प्रसिद्घ गांव टिकरी में स्थित गुरूकुल प्रभात आश्रम पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर गुरूकुल के ब्रह्मचारियों ने मनोज सिन्हा का स्वागत गुरूकुल पद्धति से शंख बजा तिलक लगाकर किया।

आश्रम में भ्रमण के बाद मनोज सिन्हा ने कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जम्मू कश्मीर के आंतकवाद पर कैसे काबू पाया जाए और वहां के लोगों में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल कैसे की जाए, इस पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें –बरेली: शहर के ‘फेफड़ों’ का बुरा हाल, जिला प्रशासन की बेरुखी से ये क्या हो गया?, देखें Video

संबंधित समाचार