लोकसभा चुनाव में किसान देगा भाजपा को उत्पीड़न का जवाब: राकेश वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी। पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा की अगुवाई में रविवार को मसौली चौराहे पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगो ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में सदस्यता ली। सदस्यता अभियान को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओ को पूंजीपतियों का गुलाम बना रही है। …

मसौली/बाराबंकी। पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा की अगुवाई में रविवार को मसौली चौराहे पर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगो ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में सदस्यता ली। सदस्यता अभियान को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओ को पूंजीपतियों का गुलाम बना रही है। भाजपा सरकार वादाखिलाफी करना भाजपा का वास्तविक चरित्र है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा छल युवाओं के साथ हुआ है दो करोड़़ नौकरी देने का वादा भाजपा ने चुनाव के समय किया था पर एक लाख को भी नौकरी नहीं दी। यह सब जुमलाबाजी बनकर रह गई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता को धोखे में रखने के लिए नए-नए वादों और जुमलों की हेराफेरी में भाजपा को महारत हासिल है। लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता इनको अपनी वोट की ताकत से जवाब देगी।

सदस्यता अभियान में विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसानों का उत्पीड़़न हो रहा है। सूखा संकट से प्रदेश तबाह है किसान बदहाल है पर भाजपा सरकार इससे मुंह चुराकर झूठे वादों और आश्वासनों से ही अपनी संवेदन शून्यता का परिचय दे रही है। आप सभी लोग अपने-अपने गांवों में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने का काम करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवई, विधानसभा अध्यक्ष उबैद शानू, कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, सरताज चौधरी, कामता यादव, वीरेंद्र प्रधान मास्टर राम नरेश यादव, अखिलेश यादव, फकीर अली अंसारी , पप्पू वर्मा प्रधान ,सुरेश चंद वर्मा प्रधान, उमाकांत वर्मा प्रधान ,गुड्डू मौर्या प्रधान, सीलम वर्मा सूरजपाल रावत वीरपाल वर्मा आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे कानपुर, स्वागत के लिए 100 से ज्यादा बनाए गए द्वार

संबंधित समाचार