लखनऊ : साले से बदला लेने के लिए चाकू गोदकर की थी हत्या
अमृत विचार, लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने रविवार को रोहित सिंह बुंदेला हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी बहनोई को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश किया है। पुलिस को हत्यारोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सनी टीशर्ट मिली है। गौरतलब है कि 08 सितम्बर की रात सरोजनीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत मुल्लाही टोला निवासी …
अमृत विचार, लखनऊ। सरोजनीनगर पुलिस ने रविवार को रोहित सिंह बुंदेला हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी बहनोई को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश किया है। पुलिस को हत्यारोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सनी टीशर्ट मिली है।
गौरतलब है कि 08 सितम्बर की रात सरोजनीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत मुल्लाही टोला निवासी रोहित बुंदेला को नशे की हालत में उसके बहनोई चंदन सिंह ने चाकूओं से गोद दिया था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नाका हिंडोला थानाक्षेत्र के मोहल्ला मातादीन निवासी चंदन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पड़ताल के दौरान हत्यारोपी ने बताया कि उसका साला रोहित बुंदेला नशे का आदी था। एक महिला से उसके अवैध सम्बन्ध थे।
नशे की तलब को पूरा करने के लिए वह अपराधिक कार्य करने लगा था। बताया कि करीब चार साल पहले रोहित की पत्नी उसे छोड़ गई है। कई बार परिजनों ने रोहित को शराब और गलत काम छोड़ने के लिए रोका गया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। हत्यारोपी ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने रोहित को काफी बेइज्जत किया था।
कुछ दिन पहले रोहित उसके बच्चे को मारने की नियत से चाकू लेकर घर में घुस आया था लेकिन उसकी बहन पिंकी ने उसे देख लिया तो वह भाग निकला। इसके बाद हत्यारोपी ने रोहित को रास्ते से हटाने की साजिश बनाई। हत्यारोपी ने बताया कि बीते 08 सितम्बर को मौके की तलाश में वह एसआईएल चौराहे पर पहुंचा। जहां रोहित अक्सर आता था। बाजार से एक चाकू खरीदा और रोहित का इंतजार करने लगा। बताया कि रोहित के आने पर वह बीयर शॉप पहुंचा। रोहित को बीयर पिलाने के बहाने ले गया और चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। राहगीर को आता देख वहां से भाग गया।
हत्यारोपी पत्नी की तलाश में कई जगह पर छापेमारी
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के शिवांशु हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली है। अब मृतक की पत्नी शिवानी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसकी बुआ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गोसाईंगंज पुलिस का मानना है कि पत्नी अपने पति की गला दबाकर हत्या करने के बाद अपनी बुआ ममता से मिली थी। पुलिस की एक टीम हरियाणा में भी आरोपित की तलाश में गई है। बीते मंगलवार को काजीखेड़ा गांव निवासी शिवांशु उर्फ दिव्यांशु (26)अपनी दादी चंद्र कुमारी व पत्नी शिवानी के साथ रहता था।
मंगलवार की सुबह उसका शव आंगन में पड़ा मिला था। जिसके पैर की एक उंगली से खून निकल रहा था। पुलिस के मुताबिक मृतक की दादी चंद्रकली दो दिन पूर्व अपनी बेटी के यहां उससे मिलने गई थी। जिसके चलते वह पत्नी के साथ ही घर पर था लेकिन मंगलवार की सुबह जब घर उसका शव मिला तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। युवक की मौत के पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर आने से पुलिस अब उसकी पत्नी की तलाश में जुटी है। गोसाईंगंज पुलिस का मानना है कि मृतक की पत्नी ने किसी के साथ मिलकर पति की हत्या कर फरार हो गई।
यह भी पढ़ें:- वृद्ध हत्याकांड का खुलासा: चोरी के ताने से परेशान युवक ने वृद्ध की गला रेतकर की हत्या
