Asia Cup 2022 Prize Money : चैंपियन श्रीलंका को मिले करोड़ों रुपए, पाकिस्तान भी हुआ मालामाल….यहां जानें सबकुछ
दुबई। एशिया कप 2022 का चैंपियन मिल गया है। रविवार को खेले गए टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 20 ओवर …
दुबई। एशिया कप 2022 का चैंपियन मिल गया है। रविवार को खेले गए टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170/6 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को 20 ओवर में 145 रन पर ऑल-आउट हो गई। बता दें कि भारत ने सबसे अधिक सात बार, जबकि पाकिस्तान की टीम सिर्फ दो ही बार इस पर कब्जा कर चुकी है।
एशिया कप के चैंपियन को मिले इतने करोड़
श्रीलंका के दो खिलाड़ी भानुका राजपक्षे और वानिंदु हसरंगा ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। राजपक्षे ने 45 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, हसरंगा ने सिर्फ 21 गेंद में शानदार 36 रन बना दिए। साथ ही उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट भी लिए। इस जीत के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों पर एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पैसों की बारिश कर दी। फाइनल जीतने के बाद श्रीलंका को बतौर चैंपियन 1.50 लाख डॉलर की ईनामी राशि मिली। यानी लगभग 1.20 करोड़ रुपए। वहीं रनरअप पाकिस्तान को 75000 हजार डॉलर यानी लगभग 60 लाख रुपए मिले।
? Snapshots from the Awards ceremony#RoaringForGlory #AsiaCup pic.twitter.com/x3ce40ieej
— Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) September 12, 2022
भानुका राजपक्षे को मिले 3.98 लाख रुपए
वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट वानिंदु हसरंगा को 11.94 लाख और प्लेयर ऑफ द मैच भानुका राजपक्षे को 3.98 लाख रुपए मिले। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मौजूद थे। टीम इंडिया मौजूदा सीजन में सुपर-चार से ही बाहर हो गई थी।
प्लेयर ऑफ द मैच रहे भानुका राजपक्षे
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे भानुका राजपक्षे ने 157.77 के स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए। राजपक्षे की पारी की बदौलत ही श्रीलंकाई टीम 170 रन का स्कोर बना सकी। राजपक्षे की अर्धशतकीय पारी में नौ बाउंड्री लगाई। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे।
It's finally ours! ????
An epic performance from our sensational Lions! Men's #AsiaCup champions! ?#RoaringForGlory #SLvPAK pic.twitter.com/w3CeoP5NuJ
— Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) September 11, 2022
एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज
- मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 281 रन
- विराट कोहली (भारत) – 276 रन
- इब्राहिम जादरान (AFG) – 196 रन
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
- भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 11 विकेट
- वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- 9 विकेट
- शादाब खान (पाकिस्तान)- 8 विकेट
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2022 : भानुका राजपक्षे ने संकट का सामना कर रहे देशवासियों को समर्पित किया एशिया कप खिताब, जानिए क्या कहा?
