Queen Elizabeth II: 26 सितंबर को न्यूजीलैंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, महारानी की याद में किया जाएगा सभा का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के मौके पर न्यूजीलैंड में 26 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। उसी दिन राजधानी वेलिंगटन में एक राजकीय स्मृति सभा भी आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि एलिजाबेथ एक असाधारण व्यक्तित्व वाली महिला थीं। अर्डर्न ने कहा कि 70 …

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के मौके पर न्यूजीलैंड में 26 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। उसी दिन राजधानी वेलिंगटन में एक राजकीय स्मृति सभा भी आयोजित की जाएगी।

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि एलिजाबेथ एक असाधारण व्यक्तित्व वाली महिला थीं। अर्डर्न ने कहा कि 70 वर्ष तक न्यूजीलैंड की महारानी और बहुत प्रिय राष्ट्र प्रमुख रहीं एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के मौके पर उनकी याद में एक सभा का आयोजन किया जाएगा और साथ ही सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बाढ़ राहत सहायता का किया डिजिटलीकरण, शाहबाज शरीफ की अध्यक्षता में लिया फैसला

संबंधित समाचार