अमेठी: जिला प्रशासन ने ढहाया मदरसा, चारागाह की भूमि पर हुआ था निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। चारागाह की जमीन पर अवैध तरीके से बने मदरसे को जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर ढहा दिया। मामले की जानकारी आखिरी समय तक तहसील प्रशासन को भी नहीं दिया गया था। जिसके चलते सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इसके बाद शांति व्यवस्था के लिए …

गौरीगंज/अमेठी, अमृत विचार। चारागाह की जमीन पर अवैध तरीके से बने मदरसे को जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर ढहा दिया। मामले की जानकारी आखिरी समय तक तहसील प्रशासन को भी नहीं दिया गया था। जिसके चलते सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इसके बाद शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया है।

रायबरेली सुलतानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गुजर टोला गांव के पास चारागाह की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की मकसद से हसन नाम के व्यक्ति ने वर्ष 2013 में लगभग दो बीघा जमीन के एक किनारे मदरसे के रूप में चार कमरों का निर्माण करा लिया था। संबंधित मदरसे में छात्र भी पंजीकृत नहीं थे। जिसका मुकदमा तहसीलदार के न्यायालय में चल रहा था। एक सितंबर के आदेश में हसन को जमीन से बेदखल कर दो लाख 20 हजार का जुर्माना लगाया गया था।

इसके बाद जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र के आदेश पर सोमवार की सुबह जेसीबी मशीन से निर्माण को गिरा कर गई टीम छह बजे तक वापस लौट आई। इसके बाद मौके पर शांति व सुरक्षा कायम बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सभी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद ही निर्माण को गिरवाया गया है।

यह भी पढ़ें-रूस के राष्ट्रपति और इमैनुएल मैक्रों ने एनपीपी की सुरक्षा को लेकर टेलीफोन पर की चर्चा

संबंधित समाचार