बरेली: ज्ञानवापी केस में फैसला आने के बाद एसएसपी ने जारी किया अलर्ट, जिले में फुट पेट्रोलिंग के दिए निर्देश
बरेली, अमृत विचार। ज्ञानवापी प्रकरण में कोर्ट का फैसला आने के बाद के बाद जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिसको लेकर आज शहर के बाजारों, संदिग्ध स्थानों, बस अड्डों, जंक्शन, आदि प्रमुख जगह पर पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाने के साथ पैदल मार्च निकाला। कचहरी रोडवेज जंक्शन पर पुलिस टीम के साथ …
बरेली, अमृत विचार। ज्ञानवापी प्रकरण में कोर्ट का फैसला आने के बाद के बाद जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिसको लेकर आज शहर के बाजारों, संदिग्ध स्थानों, बस अड्डों, जंक्शन, आदि प्रमुख जगह पर पुलिस अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाने के साथ पैदल मार्च निकाला। कचहरी रोडवेज जंक्शन पर पुलिस टीम के साथ डाग स्क्वाड मौजूद रहे। ज्ञानवापी प्रकरण में कोर्ट का फैसला आने के बाद एसएसपी बरेली सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया।
उन्होंने सभी एसओ, एसएचओ व सीओ को जिले में फुट पेट्रोलिंग के दिये निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने अपने इलाके में धर्म गुरुओं से संवाद करने के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखने को कहा। एसपी सिटी राहुल भाटी, एडीएम सिटी आरडी पांडे समेत प्रेमनगर पुलिस ने कुहाड़ापीर से गुलाबनगर तक फुट पेट्रोलिंग की। वहीं कोतवली पुलिस के साथ एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगर क्षेत्र के बिहारीपुर चौकी से मलूकपुर चौकी होते हुए सिटी सब्जी मंडी तक फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान सीओ श्वेता कुमारी यादव, इंस्पेक्टर हिमांशु निगम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: भारतीय किसान यूनियन ने जिले को सूखा घोषित करने की प्रदेश सरकार से की मांग
